बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार में महिलाओं की गिरफ़्तारी का सिलसिला जारी है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा के लोगों नें एक जवान लड़की को उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह जेल में अपने भाई से मिलने गई थी। इस लड़की का भाई आले ख़लीफ़ा की एक जेल में क़ैद है। आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें इस लड़की को अल हद नाम के सिक्योरिटी सेंटर पर भेजा है। आले ख़लीफ़ा के नौकरों नें उन तीन जवानों को भी गिरफ़्तार किया है जिन्होंने 15 जनवरी के दिन होने वाले विरोध प्रदर्शनों में इन्क़ेलाबी गीत पढ़े थे। इन तीन जवानों को पूछताछ के लिये अटार्नी जनरल के आफ़िस ले जाया गया और वहाँ उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। इस बीच मध्य पूर्व में एमनेसटी इण्टरनेशनल के प्रमुख सईद अबू मदोह नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा की सरकार मानवीय अधिकारों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रही है और उन्हें गिरफ़्तार कर के जेल भेज रही है।
17 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 507139
बहरैन में आले ख़लीफ़ा की सरकार में महिलाओं की गिरफ़्तारी का सिलसिला जारी है। अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार आले ख़लीफ़ा के लोगों नें एक जवान लड़की को उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह जेल में अपने भाई से मिलने गई थी